एजुकेशन पे बैक सोसाइटी की पहल, गरीब मेधावी छात्रों को मिल रहा उच्च शिक्षा की मदद

डॉ अम्बेडकर एडुकेशन पे बैंक टू सोसाइटी हमेशा से गरीब और होनहार बच्चों को सम्मानित करती रही है और उनकी शिक्षा को नया आयाम देती रही है। पूर्व वर्ष में तीन छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के साथ साथ सीजीपीएससी की कोचिंग कराया जा रहा है तथा एक छात्र को एन आई टी रायपुर में पढ़ाई हेतु आर्थिक मदद की जा रही है, इसी उद्देश्य को लेकर सोसायटी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होनहार विद्यार्थी कु वैष्णवी सोनवानी को उनके उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। मेडिकल कॉलेज जांजगीर की छात्रा कु वैष्णवी सोनवानी को सोसाइटी द्वारा एक टैब्लेट, पुस्तक, मेस खर्च और उनके छात्रावास में पढ़ाई हेतु आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। डॉ अम्बेडकर एडुकेशन पे बैंक टू सोसाइटी के अध्यक्ष श्री एस पी वैद्य, उपाध्यक्ष श्री शशि चौधरी, बेदराम रत्नाकर, डॉक्टर कुंज किशोर, डॉक्टर एस एल ऑग्रे, डॉक्टर वी एस पैगवार, डॉक्टर जगत, डॉक्टर आर के दिवाकर, जाग्रति मीरी, विशाल वैभव और अन्य समस्त पदाधिकारी द्वारा समिति बनाकर जिले से निर्धन और होनहार विद्यार्थी का चयन किया गया। जो विद्यार्थी योग्य और प्रतिभावान हो उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। ऐसे बच्चों को किसी भी समाज में शिक्षा ग्रहण करने और अपनी योग्यता साबित करने के लिए गरीबी आड़े न आये। ऐसी सोच के साथ डॉ अम्बेडकर एडुकेशन पे बैंक टू सोसाइटी कार्य करती रही है। डॉ अम्बेडकर एडुकेशन पे बैंक टू सोसाइटी के अध्यक्ष एस पी वैद्य (अपर कलेक्टर), उपाध्यक्ष शशि चौधरी (डिप्टी कलेक्टर) एवं सोसाइटी के समस्त पदाधिकारियों ने सोसाइटी से जुड़ने एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं के उच्च शिक्षा में अर्थिक मदद करने की अपील की है।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *