रजनी मानिकपुरी संवाददाता
जिला जांजगीर-चांपा जिले के खनिज विभाग की टीम ने पिथमपुर इलाके में अवैध रेत खनन की सूचना पर दबिश दी। नदी में खड़े 13 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को चिह्नित किया गया, लेकिन विभाग ने इनमें से सिर्फ 5 ट्रैक्टरों की बैटरियां जब्त कीं, जबकि 8 ट्रैक्टर ऐसे ही छोड़ दिए गए। हैरानी की बात यह रही कि जब टीम बैटरियां अपने वाहन में रख रही थी, तभी एक ट्रैक्टर मालिक ने अपनी बैटरी बाइक में रखकर मौके से फरार हो गया और विभाग देखता ही रह गया। जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप का कहना है कि न तो किसी ट्रैक्टर को विधिवत सील किया गया, न ही किसी पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की गई। केवल बैटरियां ले जाना विभाग की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। क्या विभाग ने कार्रवाई की खानापूर्ति की या फिर “जेब गरम” कर ट्रैक्टरों को वहीं छोड़ दिया गया।अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि 13 में से कितने ट्रैक्टरों पर वास्तव में आगे कोई वैधानिक कार्रवाई की जाती है या फिर यह भी पहले की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।।
व्यास कश्यप विधायक जांजगीर-चांपा
