संवाददाता -राजनी मानिकपुरी
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार देर रात करीब दो बजे गश्त पर निकले हुए थे। तभी चांपा-बिर्रा मार्ग पर स्थित करनौद गांव के पास पहुँचे ही थे उसी समय एक उल्लू वाहन से टकराकर गिर गई । वह बीच सड़क पर बेसुध अवस्था में पड़ा था और किसी भी वाहन की चपेट में आ सकता था।तभी एसडीओपी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रुकवाई। उनके साथ मौजूद प्रधान आरक्षक अजय चतुर्वेदी और वाहन चालक दसरथ केंवट ने सावधानीपूर्वक उल्लू को सड़क से हटाया। उसे पानी पिलाया गया और प्राथमिक उपचार के तौर पर हल्का मरहम भी लगाया गया। घायल उल्लू फिर हरकत में आया फिर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ा गया।इस घटना से साफ झलकता है कि वर्दी के पीछे भी एक कोमल हृदय धड़कता है। पुलिस आमतौर पर कानून व्यवस्था के लिए जानी जाती है, लेकिन ऐसी घटनाएं उनके संवेदनशील और मानवीय पहलू को उजागर करती हैं। चांपा पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। यह कार्य न सिर्फ जीवों के प्रति दया का संदेश देता है, बल्कि समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को भी मजबूत करता है।
