रजनी मानिकपुरी, संवाददाता
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बलौदा में 25 अगस्त 2025 को विद्यालय प्रांगण में छात्र संघ के विशेष सहयोग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के संचालक श्री जे. के. सोनी जी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या श्रीमती एन. पी. सोनी जी ने की। मंच संचालन का दायित्व प्रधान पाठिका व वित्त प्रभारी कु. ख्याति सोनी जी ने निभाया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के अवसर पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा में आकर्षक झांकियों के साथ नृत्य प्रस्तुत किए। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की छात्रा कु. प्राची कहरा विजेता रही, वहीं मटकी सजाओ प्रतियोगिता में के.जी.-I की छात्रा कु. रूचि डहरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। “गोविंदा आला रे” की धुन पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक दही हांडी फोड़ी। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे आयोजन यादगार बन गया।
