बिलासपुर में मंगलवार दोपहर बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही लोकल पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर आउटर सिग्नल के पास खड़ी मालगाड़ी से जोरदार टक्कर मार बैठी। टक्कर की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।हादसे में ट्रेन का इंजन और आगे के दो डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे में फंसे यात्रियों को काटकर बाहर निकाला जा रहा है। प्रारंभिक खबरों के अनुसार, 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
बिलासपुर रेल हादसा: लोकल ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर, 6 की मौत
