बिलासपुर रेंज के आरपीएफ महानिरीक्षक मुनव्वर खुर्शीद (आईजी) ने शुक्रवार को चांपा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुरक्षा व्यवस्था, जीआरपी की कार्यप्रणाली और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान आईजी ने व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को गंभीरता से लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक हिदायतें दीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।स्टाफ की कमी पर आईजी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही नए जवानों की नियुक्ति के बाद बल की उपलब्धता बेहतर हो जाएगी।मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। आईजी ने कहा, “आरपीएफ अपने स्तर पर लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन यात्रियों को भी सजग रहना चाहिए।”इसके अलावा स्टेशन और ट्रेनों में अवैध वेंडिंग करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। ऐसे मामलों में जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जा रही है।आईजी का यह औचक निरीक्षण रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की गंभीरता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
RPF आईजी मुनव्वर खुर्शीद का चांपा स्टेशन औचक निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा पर सख्ती का संदेश
