जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, जिला इकाई जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में चांपा के ओम सिटी में भव्य पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित बिलासपुर, रायपुर और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार साथी शामिल हुए। सम्मेलन में पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और पत्रकारों की भूमिका को लेकर सार्थक चर्चा हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में विधायक व्यास नारायण कश्यप, राजेश अग्रवाल, सनत राठौर गुरुजी एवं पंकज शुक्ला सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का फूल-माला एवं मोमेंटो भेंटकर आत्मीय सम्मान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ हुई। इसके बाद भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। सम्मेलन में शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी सम्मान किया गया।बच्चों ने दिखाया आत्मरक्षा का हुनरसम्मेलन के दौरान बच्चों ने आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन कर अतिथियों एवं उपस्थित लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में किस तरह अपने आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के कौशल के जरिए स्वयं की सुरक्षा की जा सकती है। शानदार प्रदर्शन के बाद बच्चों को भी फूल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।महिला पत्रकारों का भी हुआ सम्मानकार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पत्रकारों ने भी सहभागिता निभाई। महिला पत्रकारों को फूल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे पत्रकारों का भी आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया गया। सम्मेलन ने पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, एकजुटता और बेहतर पत्रकारिता के लिए एक मजबूत मंच प्रदान किया।विधायक व्यास नारायण कश्यप ने पत्रकारों को दिया संदेशकार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक व्यास नारायण कश्यप ने कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। पत्रकारों को आपस में मिलकर पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर चर्चा करनी चाहिए और समाजहित में बेहतर कार्य करने के लिए एक-दूसरे से सीखना चाहिए।उन्होंने पत्रकारों को सलाह देते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार सीखते रहना जरूरी है। पत्रकारिता की पढ़ाई और प्रशिक्षण से अपने ज्ञान को और मजबूत किया जा सकता है, जिससे पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल किया जा सके।उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्षता, तथ्य एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं।आपसी भाईचारे और एकजुटता का दिखा संदेशपत्रकार सम्मेलन में जिले के पत्रकारों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने आपसी मुलाकात कर पत्रकारिता से जुड़े अनुभव साझा किए। आयोजन के दौरान सभी अतिथियों, पत्रकारों, महिला पत्रकारों, शिक्षकों और बच्चों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।भव्य आयोजन ने पत्रकारों के बीच एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।अखिलेश सिंह, दीपक यादव ,विभीषण गोस्वामी ,रजनी मानिकपुरी, सूर्य नारायण मिरी,ओम कुरे , चंदशेखर बरेठ,जय सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश कश्यप,राकेश कुरे,भारती, पितांबर लहरें, मोहन लाल सूर्यवंशी, अखिलेश महंत, देव कुमार, विश्वनाथ शर्मा, कमलेश जांगड़े, सुरेंद्र लहरें, राजेश कुंभकार
पत्रकार सम्मेलन में गूंजा पत्रकारिता का संदेश, अतिथियों और पत्रकारों का हुआ भव्य सम्मान
