बलौदा में माई समर्थ वेलकेयर ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के पिकअप सेंटर का शुभारंभ हुआ

रजनी मानिकपुरी संवाददाता
लोकेशन -बलौदा

कंपनी के सीएमडी नितिन फड़तारे के कर कमलों छत्तीसगढ़ राज्य के पिकअप सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया*
बलौदा:- जिला जांजगीर-चांपा के बलौदा में माई समर्थ वेलकेयर ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के पिकअप सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। कंपनी के सीएमडी नितिन फड़तारे जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पिकअप सेंटर का शुभारंभ रिबन काटकर किया गया। शुभारंभ के पश्चात् उन्होंने उपस्थित सभी लीडरों को अपनी वेलकेयर कंपनी से संबंधित प्रोडक्ट की जानकारी सहित विभिन्न प्लान को बताया एवं उनसे मिलने वाले लाभ से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कंपनी के जुड़कर अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है।यह कंपनी लोवहीं उन्होंने कजिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) में श्री रमेश पालिया जी के शॉप “My Samarth wellcare OPC Pvt Ltd Pickup centre” का उद्घाटन धूम धाम से आयोजन किया गया।
जिसमें अधिक से अधिक संख्या में अतिथि सम्मिलित हुए, एवं दुकान के उद्घाटन में अपनी सहभागिता बनाए रखा। जिनमें मुख्य अतिथि श्री नितिन फडॉतारे CMD My Samarth, रामलाल अनंत, चंद्रशेखर कश्यप ( ग्राम पंचायत झपेली सरपंच), रामकुमार यादव ( कंपनी लीडर) उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि जी का पुष्प गुच्छ एवं माला से सम्मानित किया गया, शॉप का पूजा-पाठ और शॉप में रिबन काटकर उद्घाटन बड़े हर्षौल्लास से आयोजन किया गया। श्री रमेश पालिया जी, सुनीता पालिया, एवं भारती अमलीवार, जयंती, सुनील, श्यामलाल पटेल एवं समस्त अतिथि गण, कंपनी लीडर द्वारा शॉप ओपनिंग में अपनी सहभागिता दी। सभी अतिथि में खुशियों माहौल था। उद्घाटन को बड़े हर्षौल्लास से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *