संवाददाता– रजनी मानिकपुरी
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में 21 जून 2025 को मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी। इस घटना में आरोपी अभिषेक गोस्वामी (24 वर्ष) और उसके साथियों ने राधेश्याम राठौर और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया। हमले में राधेश्याम के बेटे दिनेश राठौर को तलवार से सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले चार आरोपियों—चंद्रशेखर राठौर, देवेंद्र राठौर, दिग्विजय सिंह राठौर, और सूरज कुमार यादव—को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

मुख्य आरोपी अभिषेक गोस्वामी, जो बिलासपुर अस्पताल में इलाजरत था, के स्वस्थ होने के बाद पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1), 191(2), 191(3), 190 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, और DSP अजाक जितेंद्र कुमार खूंटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक संतोष बंजारे, और पामगढ़ थाना स्टाफ ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
