उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक बार फिर परिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। करीब 10 महीने पहले जिस महिला ने अपनी बेटी के होने वाले पति यानी दामाद राहुल के साथ घर छोड़ दिया था और पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थीं, वही महिला अब एक नए ट्विस्ट के साथ चर्चा में है।इस बार आरोप है कि सपना देवी नाम की इस महिला ने दामाद राहुल को छोड़कर अपने बहनोई के साथ भाग गई है। जाते समय उसने घर से लगभग दो लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात भी अपने साथ ले लिए।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल 2025 में सपना अचानक दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थीं। उस वक्त यह मामला इसलिए वायरल हुआ क्योंकि बेटी की शादी तय थी उसी युवक से, लेकिन मां खुद उसके साथ चली गई। मडराक थाना क्षेत्र के इस कांड ने सामाजिक स्तर पर हंगामा मचा दिया था।परिवार की समझाइश और काउंसलिंग के बावजूद सपना घर लौटने को तैयार नहीं हुईं। दोनों ने बिहार के सीतामढ़ी में साथ रहना शुरू किया और करीब 10 महीने तक वहां जीवन बिताया।अब नया मोड़ आया है। राहुल ने शिकायत की है कि 6 फरवरी को सपना बिना बताए बहनोई (गंगीरी निवासी) के साथ चली गईं और साथ में कैश व जेवर भी ले गईं। राहुल ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है, जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।बताया जा रहा है कि सपना के पहले पति ने भी हाल ही में दूसरी शादी कर ली है, जिससे पारिवारिक उलझनें और बढ़ गई हैं। इलाके में लोग इसे रिश्तों का नया ‘लव ट्रायंगल’ करार दे रहे हैं और तरह-तरह की बातें हो रही हैं।यह घटना एक बार फिर रिश्तों में विश्वास, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर जांच आगे बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ DSP कल्पना वर्मा पर गिरी गाज: ‘लव ट्रैप’ से करोड़ों ऐंठन और गोपनीय जानकारी लीक के आरोपों में सस्पेंड
पहले दामाद फिर अब बहनोई के साथ भागी महिला, अलीगढ़ में फिर छिड़ा सनसनीखेज मामला
