रजनी मानिकपुरी संवाददाता
जिला जांजगीर-चांपा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जाजंगीर के अध्यक्ष शक्ति सिंह राजपूत जिला एवं सत्र न्यायाधीश जाजंगीर एवं सचिव मनोज कुशवाहा जिला विधिक प्राधिकरण जांजगीर के मार्गदर्शन पर अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत तिलई में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिसमें सुश्री मंजू देवांगन पैरालीगल वालेंटियर के द्वारा 8 सितंबर अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर उनके उद्देश्य, मौलिक अधिकार, समाज के कमजोर वर्गो को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है सभी नागरिकों के लिये उचित निष्पक्ष और न्याय प्रकिया के बारे में बताया एवं नालसा के विभिन्न योजनाओं को, नि:शुक्ल अधिवक्ता, मध्यस्थता , जागृति, डॉन, आशा इकाई, संवाद, हमर अंगना, करूण आसरा,लोक अदालत राजीनामा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के बारे में जानकारी से अवगत कराया जिसमें पंच ,सरपंच,स्व सहायता समूह के महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे,
