करही में जहरीला शराब पीने से दो की मौत

रजनी मानिकपुरी संवाददाता

बिर्रा। जैजैपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत करही पुलिस थाना बिर्रा में शराब पीने से दो लोगों कि मौत हो गई है। हृदय विदारक घटना की सूचना पाकर अनविभागीय पुलिस अधिकारी चांपा यदुमणि सिदार पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू को दिशा निर्देश दिए । इसके साथ ही परिजनों एवं ग्रामीणों से मुलाकात किए । वही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में दिनांक 15 सितंबर दिन सोमवार को सुबह लगभग 10:00 गांव में ही अवैध शराब बिक्री करने वाले से दो युवक सूरज यादव उम्र – 30 वर्ष पिता कार्तिक राम यादव ,मनोज कश्यप उम्र – 38 वर्ष पिता राम कुमार कश्यप सुपर ग्रिप्सी नामक बांड का गोवा का सेवन करते ही दोनों युवक अचेत हो गये। वही दोनों युवक को अस्पताल में इलाज के दौरान सारंगढ़ के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
परिजन का आरोप,अवैध शराब बना मौत का कारण,,,,
वही परिजनों ने गांव में अवैध शराब-बिक्री करने वालें पर कार्रवाई कि मांग कि है,परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव में अवैध शराब-बिक्री करने वालें से दोनों युवकों ने सुपर ग्रिप्सी नामक बांड का गोवा खरीदा फिर पीते ही दोनों अचेत हो गये,अवैध शराब बिक्री करने वालों शराब में कुछ मिलकर देने का आरोप परिजन लगा रहे।
आबकारी विभाग भी ग्राम करही में डेरा जमाए हुए हैं। पता कर रहे हैं कि कौन से शराब की सेवन से दोनों युवकों की मौत हुई है। इसके साथ ही शराब बेचने वालों को भी तलाशा जा रहा है। लेकिन यहां के ग्रामीण कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।
वही मनोज कुमार कश्यप घर का कमाने वाला सदस्य था घर में उनकी पत्नी दो लड़की, एक लड़का हैं। वही सूरज यादव भी एकलौता कमाऊ बेटा था उनके परिवार में उसकी पत्नी,माता-पिता मौजूद है। सूरज यादव के खत्म होने से उनके घर का चिराग बुझ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *