जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। थाना कोतवाली पुलिस ने मात्र कुछ घंटों की त्वरित कार्रवाई में एक ऐसे युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसने शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर विवाद कर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराया-धमकाया था।आरोपी का नाम रेहान खान (पिता उस्मान अली), उम्र 19 वर्ष, निवासी बगीचा पारा, नैला (जांजगीर-चांपा) है। 10 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे, पीड़ित अपने दोस्तों के साथ बाजार की ओर जा रहा था। लिंक रोड स्थित शिव मंदिर के पास आरोपी ने उसे रोका और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से डराने-धमकाने लगा। पीड़ित के दोस्तों के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से भाग गया।पीड़ित ने तुरंत थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर तत्काल आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप और सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे को सूचना दी गई। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना कोतवाली की टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को लिंक रोड शिव मंदिर के पास से भागते हुए पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने शराब के लिए पैसे मांगने, विवाद करने और चाकू से डराने की घटना कबूल ली। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 धारदार चाकू जब्त कर लिया गया। आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।कार्रवाई में सराहनीय योगदान:
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर और आरक्षक नितीश विश्वकर्मा ने विशेष भूमिका निभाई।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
शराब के लिए पैसे मांगने पर चाकू लहराने वाला 19 वर्षीय युवक कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा,आरोपी गिरफ्तार
