भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के मुख्य बॉडी से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए सुरेन्द्र रत्नाकर

भीम रेजिमेंट संगठन (छत्तीसगढ़) लगातार पिछले सात वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज हित में निरंतर कार्य करता आ रहा है, संगठन के पदाधिकारी सर्व समाज के लोगों के साथ हुए अन्याय अत्याचार के लिए आवाज उठाने एवं उनको न्याय दिलाने का काम करते चले आ रहे हैं।
इस संगठन का प्रदेश पदाधिकारियों का नई गठन के लिए 11 जनवरी 2026 को प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें संस्थापक मान.दिनेश चतुर्वेदी,सहसंस्थापक आर के डहरिया जी के द्वारा संगठन को गति प्रदान करने सुरेन्द्र रत्नाकर को मुख्य बॉडी से प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है,वहीं दूसरे दिनेश चतुर्वेदी जी को मुख्य प्रदेश अध्यक्ष,प्रदीप दिवाकर को कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष,प्रकाश जोशी रावण को युवा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जांजगीर चांपा सेमरा निवासी सुरेन्द्र रत्नाकर जी को भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है,
वहीं सुरेन्द्र रत्नाकर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रहते हुए अपना दायित्व निभा चुके है।
सुरेन्द्र ने कहा कि संगठन निर्वाहन के लिए जो उसे जिम्मेदारी दी गई है उसे निष्ठा पूर्वक कार्य संगठन को गति प्रदान करने के लिए करूंगा। एवं महापुरुषों के विचारों को जन जन तक फैलाने का काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *