पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हुए लूट का शिकार, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार ने छीना मोबाइल

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक करते समय लुटेरों के शिकार हो गए। एक बाइक सवार बदमाश ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और तेजी से फरार हो गया।घटना रायपुर शहर में सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, धरमलाल कौशिक अपने घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक ने अचानक उनके पास आकर मोबाइल छीन लिया। घटना के समय वे अकेले थे।घटना की सूचना मिलते ही कौशिक ने तुरंत पुलिस को फोन कर दी। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी गई है।गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी में यह घटना सामने आई है। रायपुर में पिछले कुछ समय से मोबाइल लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मात्र दो दिन पहले पंडरी इलाके में एक युवक पर ब्लेड से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया गया था। शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर आक्रोश और डर का माहौल है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *