शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला बुचीहरदी विकास खंड अकलतरा, जिला जांजगीर चांपा (छ०ग०) में संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत बुचीहरदी के सरपंच शंकुतला राय, मंजू देवांगन पूर्व माध्य. प्र०पाठक एवं जयपाल सिंह मार्बल प्राथ.प्र०पाठक के द्वारा ध्वजारोहण कर 79 वीं स्वतंत्रता दिवस पर्व का शुभारंभ किया गया जिसमें संस्था के सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं, बच्चे एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। 79 वीं स्वतंत्रता दिवस पर्व पर बच्चे बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ भारत माता की जय जयकार करते हुए जन गण मन अधिनायक राष्ट्रगान का गायन किया तत्पश्चात उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण एवं राष्ट्र ध्वज की सलामी के बाद सरपंच एवं संस्था के द्वारा सभी बच्चों को बूंदी व मिष्ठान वितरण किया गया । जिसमें सभी उपस्थित सरिता कुर्रे ,मीना यादव, सरिता देवांगन, अंजू लता खूंटे, योगेंद्र पाल मिरि, पुष्पेंद्र जोगी, परमेश्वरी जोगी, अरुण सिंह , जगदीश प्रसाद सचिव, पवन कुमार यादव सचिव जय कुमार देवांगन अध्यक्ष सभी उपस्थित थे
बुचीहरदी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
