रजनी मानिकपुरी, संवाददाता
जांजगीर-चांपा में आज 79वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हाई स्कूल ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
समारोह में कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय पाण्डेय भी उनके साथ शामिल रहे। मंत्री टंकराम वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता के महत्व और देश के विकास में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया। समारोह में स्कूली बच्चों, स्थानीय संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्य बनाया।
हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर जांजगीर-चांपा के नागरिकों ने देशभक्ति के जज्बे के साथ एकता और समृद्धि का संकल्प लिया।
