शिक्षक दिवस पर ही शिक्षक ने मांगी इच्छामृत्यु.जांजगीर-चांपा में डाइट व्याख्याता का बड़ा आरोप.जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

रजनी मानिकपुरी संवाददाता

जिला जांजगीर-चांपा जिले मे शिक्षक दिवस के मौके पर ही एक व्याख्याता ने राज्यपाल से इच्छामृत्यु की मांग कर दी है। मामला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डाइट का है। यहाँ पदस्थ व्याख्याता सुरेश साहू ने लिखित आवेदन जांजगीर के एसडीएम कार्यालय में जमा किया है।अपने आवेदन में सुरेश साहू ने डाइट के प्रिंसिपल बी.पी. साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्याख्याता का कहना है कि प्रिंसिपल लगातार उन्हें मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं. उनका वेतन रोक दिया गया और सीआर खराब कर दी गई।यही नहीं, सुरेश साहू ने आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल की वजह से वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और अब जीने की इच्छा नहीं बची… इसीलिए उन्होंने राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।बता दें कि डाइट प्रिंसिपल बी.पी. साहू पर पहले भी कई बार आरोप लग चुके हैं.और अब इस पूरे मामले से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।फिलहाल आवेदन के आधार पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान से हाई स्कूल मैदान तक फिटनेस रैली का हुआ आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *