रायपुर: भाजपा ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए कुछ जिलों में नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
कोरबा: जनपद पंचायत चुनाव में गड़बड़ी पर चार नेता बाहर
कोरबा जिले में जनपद पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भाजपा ने चार नेताओं को निष्कासित कर दिया।
मोनिका भगत को अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर बाहर किया गया। उनके पति अरविंद भगत, जो भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे, को भी निलंबित किया गया। कृष्णा राजपूत और उनकी पत्नी चंद्रकांता राजपूत को भी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर निष्कासित कर दिया गया।


रायगढ़: क्रॉस वोटिंग करने पर दो नेता निष्कासित
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर पंचायत में क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा ने अनिल लकड़ा और श्याम भोजवानी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।
भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मतदान करने पर यह कार्रवाई हुई। इससे नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद भाजपा के हाथ से निकल गया।