छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरूर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद मुकेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा नेताओं की शिकायत पर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक, मुकेश साहू ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा नेताओं, जिनमें पन्नालाल साहू, नारायण टेके, इशा प्रकाश साहू, नंदकिशोर शर्मा, चंद्रप्रकाश गांधी, गिरधर ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, प्रेमसाय कलिहारी, ताम्रध्वज सिन्हा और चंदन सिन्हा शामिल हैं, ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज की।
शिकायत में बताया गया कि मुकेश साहू ने रात 1:01 बजे गुरूर नगर व्हाट्सएप ग्रुप में प्रधानमंत्री के खिलाफ गाली-गलौच और आपत्तिजनक पोस्ट की, जिससे भाजपा कार्यकर्ता आहत हुए। नेताओं ने यह भी उल्लेख किया कि मुकेश साहू को ऐसी हरकतों के कारण पहले ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।