एक दीया शिक्षा के नाम” — दीपों की रोशनी से सजा विद्यालय, फैली शिक्षा की ज्योति

रजनी मानिकपुरी संवाददाता

दीपावली पर्व पर चांपा से एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है… जहाँ शासकीय टाउन कन्या शाला चांपा में शिक्षा के नाम एक दीप जलाकर अनोखा संदेश दिया गया। यह दीपक न केवल उजाले का प्रतीक बना, बल्कि ज्ञान और संस्कार की ज्योति प्रज्ज्वलित करने का संदेश भी दे गया।स्कूल परिसर में जलते हुए दीपकों के दृश्यशिक्षक राजेन्द्र जायसवाल दीप जलाते हुएछत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के आह्वान और जिला शिक्षा अधिकारी ए. के. सिन्हा के निर्देश पर दीपावली के शुभ अवसर परशासकीय कन्या टाउन पूर्व माध्यमिक शाला चांपा में एक दीया शिक्षा के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर स्कूल के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विभाग के शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल (राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक) द्वारा विष्णु का दीया — शिक्षा के नाम” के तहत दीपक जलाया गया। जायसवाल ने कहा कि यह स्कूल केवल भवन नहीं, बल्कि पवित्र ज्ञान का मंदिर है।दीपावली के अवसर पर हम मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां सरस्वती से यही प्रार्थना करते हैं कि यहां पढ़ने वाले सभी बच्चों को विद्या, धन और बुद्धि का आशीर्वाद मिले।दीपों की रोशनी में सजे इस विद्यालय परिसर ने शिक्षा के प्रति समर्पण का उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत किया है।वाकई, एक दीया शिक्षा के नाम — यह पहल समाज में ज्ञान और प्रकाश फैलाने का एक सुंदर प्रयास है। चांपा में एक दीया शिक्षा के नाम — दीपावली पर शिक्षक ने जलाया ज्ञान का दीपराज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल की पहल — दीप से फैली शिक्षा की रोशनी,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *