बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ का भव्य सम्मान समारोह: जांजगीर-चांपा जिला इकाई का गठन, उत्कृष्ट पत्रकारों को सम्मान

छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में बिलासपुर जिले में आयोजित पत्रकार महासंघ एवं सम्मान समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश भर से आए पत्रकारों, संगठन पदाधिकारियों और विशेष अतिथियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।समारोह का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के योगदान को सम्मानित करना, संगठन का विस्तार करना तथा पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत बनाना रहा। इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि जांजगीर-चांपा जिला इकाई का विधिवत गठन रही। प्रदेश सचिव एवं संभाग प्रभारी उमाशंकर साहू के अथक प्रयासों से नई इकाई का गठन किया गया। मंच से नवगठित टीम को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।नवगठित जांजगीर-चांपा जिला इकाई में अखिलेश सिंह राजपूत को जिलाध्यक्ष, दीपक यादव को महासचिव, रजनी मानिकपुरी को कोषाध्यक्ष, विभीषण गोस्वामी को संगठन महासचिव, चंद्रशेखर बरेठ को उपाध्यक्ष, सूर्यनारायण मिरी एवं मयंक कैवर्त्य को सचिव, नेहा कैवर्त्य को जिला सदस्य तथा जय ठाकुर, भारती, ओमप्रकाश कश्यप, राजेश प्रजापति, पिताम्बर और मोहन लाल सूर्यवंशी को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्यक्रम में बेमेतरा जिले से जिला अध्यक्ष सहित पूरी टीम तथा कोंडागांव-बस्तर अंचल से पत्रकार प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और संगठन के माध्यम से पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को लोकतंत्र की आधारशिला बताया।कुल मिलाकर यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पत्रकार एकता और संगठन विस्तार का सशक्त संदेश लेकर आया, जो प्रदेश के पत्रकार समुदाय के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *