जांजगीर-चांपा में गरु घासीदास के जैतखाम पर हमला और अम्बेडकर पर अभद्र टिप्पणी,भीम रेजिमेंट संगठन ने कराया FIR दर्ज

जांजगीर-चांपा, 21 अक्टूबर 2025: नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पेंडरी में बीती रात अज्ञात उपद्रवियों ने गुरु घासीदास बाबा के पवित्र जैतखाम को विस्फोटक पदार्थ से क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और भीम रेजिमेंट संगठन के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे।

सैकड़ों ग्रामीणों और संगठन के पदाधिकारियों ने नवागढ़ थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

इसके साथ ही, इंस्टाग्राम पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर और गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई। दोनों मामलों में थाना प्रभारी से त्वरित जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।घटना के दौरान सुरेंद्र रत्नाकर (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, छ.ग.), जशवेद खूंटे (जिला कार्यकारणी अध्यक्ष), लकेशवर खूंटे (जिला प्रभारी), हिमांशु खूंटे, लॉरेंस निराला, पंकज खूंटे, भीखम कुर्रे, तोषण कुर्रे, जय प्रकाश, दीपक रत्नाकर, देव आदिले, साहिल निराला, अजित कोसरिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *