राज्य खेल पुरस्कार में कुडो संघ के खिलाड़ियों को पहली बार मिला सम्मान

29 अगस्त को राष्ट्रीय़ खेल दिवस के दिन हुए छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार समारोह में कुडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को पहली बार सम्मान मिला.

प्रदेश संघ के अध्यक्ष राजा कौशल ने मिडिया को जानकारी दी कि कुडो खेल को छत्तीसगढ़ शासन की मान्यता मिलने के बाद पहली बार अलंकरण समारोह में शामिल किया गया और कुडो खेल के 10 खिलाड़ियों को यह सम्मान पहली बार मिला. सभी खिलाड़ियों को अवॉर्ड के साथ-साथ आर्थिक पुरुस्कार भी दिया गया.

सीनियर महिला वर्ग में
: लीलिमा सोनी कौशल खेल शिखर कांस्य अलंकरण
जूनियर बालिका वर्ग में
: खिलेश्वरी साहू खेल अंकुर स्वर्ण अलंकरण
: तृप्ति साहू खेल गौरव कांस्य अलंकरण
: चयसवरि साहू. खेल अंकुर अलंकरण
जूनियर बालक वर्ग में
: मनीष कुमार साहू खेल गौरव कांस्य अलंकरण
: पेमेश्वर कौशिक खेल गौरव कांस्य अलंकरण
: तुकेश सप्रे खेल अंकुर अलंकरण
: गौरव बर्वे खेल गौरव कांस्य अलंकरण
: लक्ष्मी नारायण खेल गौरव कांस्य अलंकरण
: चैतन्य साहू खेल अंकुर अलाकरण

ओलंपिक में पदक जीतने वालों को मिलेगी करोड़ रुपए की धनराशि

29 अगस्त को ही सीएम साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. सीएम ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरुस्कार राशि देने की घोषणा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *