जांजगीर-चांपा: जिला जांजगीर-चांपा के नगर पंचायत बलौदा में शनिवार को शिव कीर्तन मंडली द्वारा सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के पूजन और भक्ति भरे कीर्तन-भजन गायन के साथ हुई। सावन उत्सव में विभिन्न मनोरंजक गेम्स, नृत्य और गायन के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कंचन साहू, नीता शाह, अमर बाई, सरोज साहू, ममता सोनी, शोभा राठौर, ललित साहू, संतोषी जगत, दुर्गेश नंदिनी यादव, सुषमा जयसवाल, राजकुमारी राठौर और दुर्गा साहू सहित कई महिलाओं ने उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने एक-दूसरे को सावन महोत्सव की बधाई दी और उत्साहपूर्ण माहौल में इस पर्व को मनाया।
