छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को देखते हुए 26 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कल 26 सितंबर को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए कल (26 सितंबर) को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।”प्रदेश के कई क्षेत्रों, विशेषकर बस्तर संभाग सहित अन्य जगहों में लगातार बारिश से बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखने और जिला कलेक्टरों को राहत-बचाव कार्यों में तत्परता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और सतर्क रहने की अपील भी की है।अभिभावकों से अनुरोध है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है, इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *