ओम सिटी में जुटेंगे करीब 300 पत्रकार, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत होंगे मुख्य अतिथिचांपा।
छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, जांजगीर-चांपा इकाई के तत्वावधान में 4 अक्टूबर 2026 को चांपा के ओम सिटी में पत्रकारों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों के शामिल होने की बात कही गई है। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू के अनुसार, कार्यक्रम में बिलासपुर, बेमेतरा, कोरबा और चांपा सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 300 पत्रकारों के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान ‘मिशन न्यू इंडिया’ के पदाधिकारियों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।
डॉ. चरणदास महंत होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु जी मां काली सेवा साधना के सनत राठौर करेंगे। वहीं जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।इसके अलावा जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, समाजसेवी अमर सुल्तानिया और कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।कई प्रमुख हस्तियां रहेंगी मौजूद आयोजन में चांपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, उपाध्यक्ष अमर खटकर, जिला पंचायत सभापति उमा राजेन्द्र राठौर, जनपद पंचायत बलौदा सभापति चुड़ामणी राठौर, डी.बी. वेंचर्स के धीरेन्द्र बाजपेयी और युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला सहित क्षेत्र के समाजसेवी, चिकित्सक और अन्य गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।पत्रकारों और नागरिकों से पहुंचने की अपील छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रदेश एवं जिला इकाई ने पत्रकारों, समाजसेवियों और नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। महासंघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाने के साथ सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों का सम्मान करना है।
