जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पामगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम कुटरा में छापेमारी कर 39 वर्षीय गोलू पाण्डेय को 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹1400 है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, श्याम सरोज ओगरे, मुकेश कमलेश, राघवेंद्र, हरप्रसाद सिन्हा और सैनिक अनिल दिनकर की भूमिका सराहनीय रही। जांजगीर-चांपा पुलिस का यह अभियान अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक और कदम है।
जांजगीर-चांपा में अवैध शराब पर शिकंजा — पुलिस का अभियान जारी
