जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने एक बार फिर अपनी सख्ती और तेज कार्रवाई का परिचय दिया है। पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार ने रात्रि में घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने वाले आरोपी को मात्र कुछ घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पूरा मामला
दिनांक 01 फरवरी 2026 की रात्रि करीब 11:30 बजे आरोपी राम साहू (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम कोटमीमोनार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा ने प्रार्थी राजू पटेल (निवासी कोटमी सोनार) के घर का दरवाजा लात मारकर तोड़ दिया। वह घर में घुसकर प्रार्थी के बेटे को अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और ईंट के टुकड़े से हमला किया। हमलावर के बाद भागने पर पीड़ित ने तुरंत सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटमीसोनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया, पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (घर में घुसना), 351(2) (आपराधिक धमकी), 115(2) (मारपीट), 331(6) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।इस सफल ऑपरेशन में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की यह त्वरित प्रतिक्रिया स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने वाली है और अपराधियों को चेतावनी देती है कि कानून से बचना मुश्किल है।जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण में जुटी हुई है।
