पगडंडी खबर द्वारा बीते 04 फरवरी को भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया गया था जिसमें जिला शिक्षा कार्यालय के एक कर्मचारी किसलेय घृतलहरे के द्वारा शा.उ.मा.वि सिवनी में पदस्थ भृत्य से 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गयी थी और रिश्वत ना देने पर अटैच करने की धमकी दी गयी थी, इस मामले पर पीड़ित भृत्य युगेंद्र कुर्रे द्वारा बीते 21-01-26 को कलेक्ट्रेट में लिखित शिकायत की गयी थी. युगेंद्र कुर्रे से प्राप्त जानकारी के आधार पर जिसमें फोन पे से भेजे गए पैसे की हिस्ट्री व कलेक्ट्रेट में की गयी शिकायत की कॉपी शामिल थी उसी के आधार पर संवाददाता विजय महंत और संपादक ओम प्रकाश युगेंद्र से सिवनी स्थित स्कूल में बाइट लिया गया था. इसी के आधार पर खबर को पब्लिक किया गया-
निचे दिए कले लिंक पर क्लिक कर पढ़ें उस खबर को जिसकी वजह से भ्रष्टाचारियों में मचा हडकंप
लेकिन जैसे ही खबर मीडिया के माध्यम से बाहर आयी तब युगेंद्र कुर्रे का बयान बदल गया और खबर हटाने की जिद्द करने लगा साथ ही युगेंद्र की पत्नी द्वारा पत्रकारों से कहा गया “तुम लोगों को देख लूंगी” “मेरे परिवार को कुछ हुआ तो जिम्मेदारी तुम दोनों यानी विजय महंत व ओम प्रकाश की होगी” अब सवाल यह है कि युगेंद्र कुर्रे और उसकी पत्नी को किसका डर सता रहा है? और उसी डर की वजह से उन्हीं का सपोर्ट करने वाले पत्रकारों को खिलाफ बोल रही हैं. .युगेंद्र की पत्नी का कॉल आने के तुरंत बाद ही दिनांक 04-02-26 को पुलिस सहायता नंबर डॉयल 112 पर कॉल करके शिकायत दर्ज की गयी थी.
साथ ही आज दिनांक 05-02-26 को पुलिस अधीक्षक महोदय को भी आवेदन के माध्यम से मामले की गंभीरता से अवगत कराया गया है, ताकि धमकी देने वालों और धमकी के पीछे के चेहरों की सटीक पड़ताल हो सके और उन्हें कड़ी सजा मिल सके.

ये भी पढ़ें: पत्रकार पर खबर हटाने का बनाया जा रहा है दबाव, कर्मचारी की पत्नी ने दी धमकी.
