वेब पोर्टल पगडंडी खबर द्वारा दिनांक 04-02-2026 को एक खबर को समाज के संज्ञान में लाया गया था कि कैसे जिला शिक्षा कार्यालय के एक कर्मचारी किसलेय कुमार घृतलहरे द्वारा शा.उ.मा.वि सिवनी में पदस्थ एक भृत्य युगेंद्र कुर्रे से रिश्वत की मांग की जा रही थी, किसलेय द्वारा भृत्य से लगभग 60 हजार रुपये की मांग की जा रही थी और रकम ना देने पर अटैच करने की धमकी भी दी जा रही थी, उक्त मामले की शिकायत युगेंद्र कुर्रे द्वारा 21-01-2026 को कलेक्ट्रेट में की गयी थी लेकिन शिकायत के बाद भृत्य पर शिकायत वापस लेने का दवाब बनाया जा रहा था नौकरी पर संकट के डर से युगेंद्र द्वारा शिकायत वापसी के लिए आवेदन भी लिखा गया था. जब यह मामला पगडंडी खबर के संज्ञान में आया तो संवाददाता विजय महंत और संवाददाता ओम प्रकाश कुर्रे द्वारा खबर की तहकीकात की गयी और उक्त संबंध में सिवनी विद्यालय में जाकर युगेंद्र कुर्रे से बात की गयी युगेंद्र कुर्रे ने कैमरे के सामने सामने अपने साथ घटी घटना का विवरण दिया गया. ततप्श्चात खबर को पगडंडी खबर पोर्टल में डाला गया था,
विस्तार से पढ़ें: जिस खबर की वजह से मचा है हडकंप
क्लिक करें-
जब खबर वायरल हुई तो युगेंद्र कुर्रे द्वारा अपने मोबाईल नंबर 92******95 से 04-02-2026 की शाम 7:26 पर कॉल करके खबर “क्यों लगाये मैं नहीं चाहता कि कोई खबर लगाए’ उसके बाद युगेंद्र की पत्नी जिनका नाम ट्रू कॉलर पर प्रीति कुर्रे लिखा हुई है का कॉल आया और कहा गया कि जब हम लोग आपसी सहमति से राजिनामा हो गए हैं ( रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी और भृत्य युगेंद्र) तो फिर आप लोग खबर क्यों चला रहे हैं मेरे पति को कुछ भी होगा तो आप दोनों पत्रकारों की जिम्मेदारी होगी कहते हुए अनाप शनाप ******** बात किया जा रहा था.
पत्रकारिता समाज का आईना है समाज में क्या घट रहा है यह बताने की जिम्मेदारी पत्रकारिता की होती है और खबरों का संकलन करने का काम पत्रकार का होता है, यह मामला भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है जिससे सामाज के समक्ष आना जरुरी है, कि कैसे सरकारी विभाग के कर्मचारियों द्वारा आम आदमी से रिश्वत की मांग की जाती है और कैसे नौकरी पर संकट का डर दिखा कर अपनी मनमानी की जाती है.
पत्रकार ओम प्रकाश द्वारा पुलिस सहायता नंबर 112 पर कॉल करके घटना के बारे में अवगत कराया गया है. साथ ही मामले की जानकारी आवेदन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक जांजगीर को भी दी जाएगी.
