बिलासपुर: बिलासपुर में नगर निगम का बुल्डोजर एक्शन जारी है। आज राजकिशोर नगर के पास से अवैध कब्जे पर बने निर्मामों को हटाया गया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। कार्रवाई के समय आम लोग भी वहां पर मौजूद थे और महिलाएं बैठकर कार्रवाई का विरोध करती नजर आई।
नगर निगम के एक्शन में टूटी हुई दुकानों के मलबे में लोग अपना सामान ढूँढते दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार ये निर्माण यहां पर पिछले 30-40 वर्षों से थे।