सक्ति में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने मात्र 4 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

भीख मांगकर लौट रही महिला को बंधक बनाकर शराब पिलाई, फिर किया दुष्कर्म; जैजैपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के जघन्य मामले में पुलिस ने बेहद तेज कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को महज चार घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 29 जून को भीख मांगकर लौटते समय दो आरोपियों ने उसे जबरन अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। आरोपियों ने महिला को महुआ शराब पिलाकर बेहोश किया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और विशेष टीम गठित कर तलाश शुरू की। टीम ने मात्र चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *