India ने Paris Olympic में जीता गोल्ड, क्या आपके कानों तक भी पहुंची ये खबर?

India ने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीता है! सोशल मीडिया पर छाई ये खबर सत-प्रतिशत सच है। अगर आपने भी इस जीत से मिलते-जुलते पोस्ट देखें हैं तो घबराएं ना, ये कोई फेक न्यूज या फेक पोस्ट नहीं है। महाभारत में जैसे युधिष्ठिर कहते हैं कि “अश्वत्थामा हतोहतः, नरो वा कुञ्जरोवा”, अर्थात् ‘अश्वत्थामा मारा गया, परंतु मनुष्य नहीं पशु।” कुछ ऐसा ही भारतीय खेल प्रेमियों के साथ पेरिस ओलंपिक में हुआ है। गोल्ड मेडल तो इंडिया ने ही जीता है लेकिन ये देश इंडिया नहीं बल्कि नीदरलैंड की एथलीट इंडिया सार्दजो ने जीता है। इंडिया सार्दजो की जीत का ये गोल्ड नीदरलैंड के खाते में जुड़ गया है।

भारतीय खेल प्रेमियों के साथ हो गया ‘Moye-Moye’

सोशल मीडिया पर इंडिया के नाम गोल्ड की ये खबर आने के बाद से कुछ लोग सेलिब्रेशन में जुट गए थे। अगर आप भी ऐसे ही चंद लोगों में से एक हैं तो जरा थम जाइए। क्योंकि कुल मिलाकर आपका भी मोए-मोए हो गया है। वहीं नीदरलैंड की इस खिलाड़ी के लिए भी रातोंरात सेंसेशन बनना किसी रोमांच से कम नहीं रहा होगा।

Paris Olympic में इंडिया की जीत का जश्न

18 साल की इंडिया सार्दजो ने ब्रेकडांसिंग में स्वर्ण पदक जीता है। सारा बचपन फुटबॉल खेलते हुए बिताने वाली इंडिया हिप-हॉप की कब दीवानी बनीं, उन्हें खुद भी पता नहीं चला। महज दस साल की उम्र में इंडिया ने अंडर-12 कैटेगरी डच नेशनल चैंपियनशिप जीती। 2022 में तो इंडिया ने छह महीने के भीतर ही कई डच, यूरोपियाई और वर्ल्ड टाइटल्स जीत डाले। कहते हैं ना होनहार बिरवान के होत चिकने पात, बस इंडिया के इस टैलेंट को बढ़ावा मिला जिसकी बदौलत वो पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच पाईं।

भारतीयों ने मनाई इंडिया के जीत की खुशी

भारतीयों के बीच भले ही इंडिया के नाम की वजह से कनफ्यूजन पैदा हो गई हो लेकिन इंडिया सार्दजो के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है। खुद पेरिस ओलंपिक ने डच की इस एथलीट को बधाई देते हुए ट्वीट किया। लिखते हैं कि मिलिए यूरोपियाई ब्रेकिंग चैंपियन इंडिया सार्दजो से, देखिए पेरिस ओलंपिक की उनकी ये खास जर्नी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *