संवाददाता- रजनी मानिकपुरी
जांजगीर-चांपा जिले के अटल बिहारी वाजपेयी विद्युत तापगृह, मंडवा प्लांट एक बार फिर विवादों में घिर गया है। यहां कार्यरत ठेका श्रमिकों ने कंपनी के साइट इंचार्ज विनय सिंह और एचआर अधिकारी अजय साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
श्रमिकों का कहना है कि विनय सिंह ने उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाया, जबकि अजय साहू ने ₹20,000 की रिश्वत की मांग की। यही नहीं, श्रमिकों को सर्कुलर रेट, बोनस, और ESIC जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।
नेशनल हॉलीडे पर काम से मना करने पर चार दिन की हाजिरी काट दी गई। श्रमिकों का आरोप है कि उनके साथ वर्षों से शोषण हो रहा है, लेकिन अब मामला चरम पर पहुंच गया है।श्रमिकों ने कलेक्टर दर पर वेतन, बोनस, नियमित छुट्टियां, और स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों से की है।
जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने कहा यदि श्रमिकों के साथ इस प्रकार की धमकी और आर्थिक शोषण हो रहा है तो यह अत्यंत निंदनीय है। मैंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।
प्रशासन को चाहिए कि वह श्रमिकों की शिकायतों को गंभीरता से ले और उनकी सुरक्षा व अधिकार सुनिश्चित करे।अटल बिहारी वाजपेई ताप विद्युत गृह के चीफ इंजीनियर एन के कोसरिया ने बताया कि श्रमिकों द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार और भ्रामक हैं। प्लांट में कार्यस्थल की सभी आवश्यक सुरक्षा और सुविधा व्यवस्थाएं लागू हैं। यदि किसी को कोई शिकायत है, तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुलझाया जाएगा।
