जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — थाना बलौदा क्षेत्र में जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस ने बेड़ा चौक क्षेत्र में दबिश देकर पांच जुआरियों को पकड़ा। कट टू पुलिस बयान या ग्राफिक: “जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 11 हजार 680 रुपए नकद और ताश पत्तियां बरामद की गई हैं।”पकड़े गए जुआरियों में सतीष कुमार कुर्रे (26), अब्बू कमार खांडे (27), कादर खान (35), आसिफ मोहम्मद (24) और राजेश सोनी (24) सभी निवासी बलौदा के निवासी हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम — प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, मुकेश यादव, आर0 श्याम राठौर, टिकेष्वर राठौर, ईष्वरी राठौर, रोहित साहू और पदमराज सिंह का विशेष योगदान रहा।“जुआ-सट्टा मुक्त समाज की ओर — जांजगीर-चांपा पुलिस की सतत पहल
बलौदा में पुलिस का छापा: जुआ खेलते 5 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार
