जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार मुहिम जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में बलौदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।मुखबिर की सूचना पर भैसा बाजार मुक्तिधाम रोड के पास छापेमारी की गई, जहां आरोपी भरतलाल कश्यप (पिता: देवदत्त कश्यप, उम्र 56 वर्ष, निवासी: कटनई, थाना अकलतरा) के कब्जे से एक पीली प्लास्टिक बोरी में रखी हुई 35 पाव देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग 2800 रुपये) बरामद हुई।आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 18/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। दिनांक 13 जनवरी 2026 को उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस सफलता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, आरक्षक संतोष रात्रे, रज्जू टण्डन, रोहित साहू तथा महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा षांतेय का सराहनीय योगदान रहा।जिला पुलिस अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।
35 पाव देशी शराब के साथ 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
