देखिए समाज के भीखमंगे नशेड़ियों का काला चेहरा, इनके पास राजश्री खरीदने तक के नहीं हैं पैसे?

घर में घुसकर अश्लील गालियां देते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा

सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया थाना

पामगढ़ क्षेत्र में एक दुकानदार से सिगरेट और राजश्री उधार लेकर पैसे देने से इनकार करने, फिर अश्लील गालियां देने और अंत में घर में घुसकर पाइप-डंडे से मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पूरा मामलाप्रार्थी मुकेश लहरे, निवासी भैंसो (थाना पामगढ़) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जून 2026 को सुबह 7 बजे चंडीपारा निवासी आकाश जायसवाल उर्फ आगा अपने साथियों के साथ दुकान पर आया। उसने 5 पैकेट सिगरेट और 10 नग राजश्री लिया, लेकिन पैसे नहीं दिए। जब प्रार्थी ने पैसे मांगे तो सभी आरोपियों ने अश्लील गालियां दीं और मारपीट करने की कोशिश की। प्रार्थी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। आरोपी कुछ देर बाद चले गए।दोबारा हमला और घर में घुसपैठ


उसी दिन सुबह 9 बजे आकाश जायसवाल उर्फ आगा, विकास उर्फ मुक्कु यादव, विशाल मरकाम उर्फ रिंकू सिदार समेत अन्य आरोपी पाइप और डंडे लेकर दुकान पर पहुंचे। विशाल के हाथ में डंडा, आकाश के पास प्लास्टिक पाइप और मुक्कु के पास डंडा था। उन्होंने पहले प्रार्थी को वीडियो डिलीट करने को कहा और फिर मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी डरकर घर के अंदर भागा, तो आरोपियों ने धक्का देकर घर में घुसकर भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।गिरफ्तार आरोपी

  1. आकाश जायसवाल उर्फ आगा (28 वर्ष), चंडीपारा, पामगढ़
  2. विकास यादव उर्फ मुक्कु (21 वर्ष), नूतन चौक सरकंडा (हाल धरदेई स्कूल पारा, शिवरीनारायण)
  3. विशाल मरकाम उर्फ रिंकू सिदार (26 वर्ष), चंडीपारा
  4. सूरज कश्यप उर्फ गोलू (23 वर्ष), चंडीपारा
  5. संजय कश्यप (26 वर्ष), चंडीपारा, पामगढ़

पुलिस की त्वरित कार्रवाईप्रार्थी की शिकायत पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 247/2026 के तहत धारा 333, 296, 351(3), 115(2), 191(3) BNS दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में 20 जून 2026 को सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।टीम का सराहनीय योगदान
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सउनि सरोज पाटले, प्र.आर. रामलाल मार्कंडेय, आरक्षक नवीन रात्रे, श्याम ओग्रे, सैनिक चंद्रशेखर प्रधान और थाना पामगढ़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *