मणिशंकर अंनत बने भीम रेजिमेंट की जांजगीर इकाई के जिला कार्यकारणी अध्यक्ष

जांजगीर-चांपा जिले में भीम रेजिमेंट की जिला इकाई को नई मजबूती मिली है। संगठन ने हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में मणिशंकर अनंत को जांजगीर-चांपा जिला कार्यकारिणी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में यह बैठक राष्ट्रहित में संविधानिक जागरूकता फैलाने और संगठन के विस्तार को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और मजबूत बनाना तथा समाज में भारतीय संविधान के मूल्यों—एकता, अखंडता और समानता—के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र रत्नाकर और जिला अध्यक्ष जशवेंद खुटे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे। उन्होंने संबोधन में कहा कि संविधान ही देश की एकता, अखंडता और समानता का मजबूत आधार है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे संविधान के आदर्शों को अपनाएं, समाज में इसकी जागरूकता फैलाएं और संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें।

नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मणिशंकर अनंत जांजगीर-चांपा जिले के पोंच गांव के निवासी हैं। वे लंबे समय से गरीबों और वंचितों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को स्थानीय स्तर पर नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, जिला स्तर पर टीम गठन और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाता है तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर आधारित संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए कार्य करता है। यह नियुक्ति और बैठक संगठन के जांजगीर-चांपा में विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *