इंग्लैंड के खिलाफ अर्जेंटीना ने चुनी ‘लकी’ नेवी ब्लू जर्सी

फीफा विश्व कप 2026 के हाई-प्रोफाइल सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने से पहले अर्जेंटीना सिर्फ मैदान पर रणनीति नहीं बना रहा, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने की भी कोशिश कर रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अर्जेंटीना फुटबॉल टीम ने फीफा से इंग्लैंड के खिलाफ अपने पारंपरिक होम किट की जगह नेवी ब्लू अवे जर्सी पहनने की अनुमति मांगी है। इंग्लैंड अपनी पारंपरिक सफेद जर्सी में उतरेगा, जबकि अर्जेंटीना का मानना है कि नेवी ब्लू रंग उसके लिए ऐतिहासिक रूप से शुभ साबित हुआ है।

इस फैसले के पीछे 1986 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल की याद जुड़ी है। मेक्सिको में खेले गए उस ऐतिहासिक मुकाबले में अर्जेंटीना ने नेवी ब्लू जर्सी पहनकर इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। उसी मैच में डिएगो माराडोना ने अपने चर्चित “हैंड ऑफ गॉड” और “गोल ऑफ द सेंचुरी” जैसे यादगार गोल किए थे, जो आज भी फुटबॉल इतिहास के सबसे चर्चित पलों में गिने जाते हैं।

अब 2026 में, जब लियोनेल मेसी पहली बार विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ उतरने की तैयारी कर रहे हैं, अर्जेंटीना उसी ऐतिहासिक जर्सी के रंग के साथ पुरानी सफलता की यादों को दोहराकर प्रतिद्वंद्वी पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढें: CG: सहायक शिक्षक भर्ती पर घमासान: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के खिलाफ CM हेल्पलाइन 1076 में शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *