मदनपुरगढ़ में महिला कमांडो का खौफ! गांव को शराब और अपराध से कर रहीं मुक्त,

जिला जांजगीर-चांपा जिले में बलौदा ब्लॉक के ग्राम मदनपुरगढ़ में महिला कमांडो से शराबी खौफ खाते हैं। वे अपने गांव को शराब के नशे बचाने प्रतिदिन गश्त कर सीटी बजाती हैं।


छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बलौदा ब्लॉक के ग्राम मदनपुरगढ़ में महिला कमांडो से शराबी खौफ खाते हैं। वे अपने गांव को शराब के नशे बचाने प्रतिदिन गश्त कर सीटी बजाती हैं। उन्हें कोई भी शराब पीते दिखता है तो शराबियों से बोतल छीनकर फोड़ देती हैं। इसका परिणाम है कि गांव में शराबखोरी और अपराध पर भी काफी लगाम लगी है।पहले महिलाओं का शाम को घर से निकलना था मुश्किल महिला कमांडो की अध्यक्ष सावित्री यादव ने बताया कि गांव में पहले खुलकर शराबखोरी होती थी। चौक-चौराहे पर लोग शराब पीते, और गाली-गलौज करते दिखाई देते थे। शाम के समय महिलाएं नल में पानी भरने तक नहीं जा सकती थीं।


गश्त की मांगी अनुमति, गांव के प्रमुखों की मिली सहमति
उन्होंने बताया कि शराबियों को हुड़दंग की जानकारी महिलाओं ने ग्राम प्रमुखों को दी। उनसे शराबखोरी और हुड़दंग रोकने गश्त की अनुमति मांगी। ग्राम प्रमुखों और ग्रामीणों ने भी साथ दिया। 2025 में महिला कमांडो का गठन किया गया। अब गांव में खुशहाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *