सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता, ₹2 लाख के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी

HLS सौरभ राव, जिला संवाददाता

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने थाना कोंटा क्षेत्र में ₹2 लाख के इनामी नक्सली मड़काम रामा को गिरफ्तार किया है।

संयुक्त ऑपरेशन में हुई गिरफ्तारी
जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना कोंटा से जिला पुलिस बल और कैम्प मुरलीगुड़ा से जी/228 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को ग्राम बंडा में नक्सली मूवमेंट की सूचना मिली थी। टीम जब बंडा पुलिया के पास पहुंची, तो एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मड़काम रामा, निवासी गोमपाड़ (थाना कोंटा, जिला सुकमा) बताया।

मिलिशिया कमांडर था नक्सली मड़काम रामा
गिरफ्तार नक्सली मड़काम रामा नक्सली संगठन में गोमपाड़ आरपीसी के अंतर्गत मिलिशिया कमांडर के रूप में सक्रिय था। उसके पास से नक्सली बैनर, पाम्पलेट और तीर-धनुष बरामद किए गए हैं।

पहले से दर्ज थे 8 गंभीर मामले
पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि मड़काम रामा के खिलाफ थाना कोंटा में 6 और थाना भेज्जी में 2 मामले दर्ज थे। इनमें से कोंटा थाना के तीन मामलों में न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विशेष न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस इस गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता मान रही है।

PagdandiKhabar X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *