महिला कमांडो से SP ने किया सीधा संवाद, वीडियो कॉल के जरिए दिया सुरक्षा और जागरूकता का संदेश

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे एवं चौकी नैला प्रभारी रंजीत सिंह कंवर द्वारा ग्राम पाली में महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। इस दौरान साइबर जागृति अभियान एवं महिला- बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

SP ने वीडियो काल के जरिये महिला कमांडो टीम को किया सीधा संवाद, दिया सुरक्षा और जागरूकता का संदेश

SP ने ग्राम पाली में गठित महिला कमांडो एवं ग्रामीणों को वीडियो कॉल के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने महिला कमांडो का उत्साहवर्धन करते हुए गांव में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

SP ने कहा कि महिला कमांडो गांव में जागरूकता और सुरक्षा की मजबूत कड़ी बनकर कार्य करें। उन्होंने महिलाओं से अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी परेशानी या घटना की जानकारी बिना संकोच पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।

महिला कमांडो टीम का गठन

ग्राम पाली के सक्रिय महिलाओं का महिला कमांडो टीम गठन किया गया, टीम का उद्देश्य गांव में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाना तथा पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

साइबर अपराध एवं नए कानूनों की दी जानकारी

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध, साइबर अपराध तथा नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों के संबंध में ग्रामीणों को सरल भाषा में जानकारी दी गई। नाबालिग बच्चों को किसी प्रकार के अपराध में शामिल न होने तथा गलत गतिविधियों से दूर रहने के लिए समझाइश दी गई।

घटना-दुर्घटना की तत्काल दें सूचना

ग्रामीणों को बताया गया कि गांव में किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना, दुर्घटना, महिला या बालक संबंधी समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस थाना/चौकी को सूचित करें। समय पर सूचना मिलने से पुलिस त्वरित कार्रवाई कर संभावित अपराध एवं दुर्घटना को रोकने में प्रभावी भूमिका निभा सकती है।

ये भी पढ़ें : जांजगीर-चांपा में लूट के दौरान व्यक्ति की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *