10 दिनों से लापता बच्चा, पुलिस विभाग का तालाश अभियान हुआ सुस्त!

जांजगीर चांपा: जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटिया से एक 13 साल का मासूम पीछले 10 दिनों से लापता है लेकिन अब तक पुलिस उसे तलाश नहीं कर पायी है, एक तरफ तो हम देखते हैं कि किसी नेता मंत्री का कुत्ता, भैंस, गाड़ी जैसी चीजें गायाब होती है तो पूरा पुलिस महकमा उसे खोजने में जी जान लगा देता है लेकिन एक बच्चे के मामले में पुलिस अब तक सुस्त नजर आ रही है, पुलिस परिजनों को आश्वासन तो जरुर दे रही है लेकिन जमीनी स्तर पर पुलिस का कार्यक्रम अबतक चालू नहीं हुआ है. इधर परिजन गांव गांव जाकर बच्चे की तस्वीर दिखा कर निखिल की तलाश कर रहे हैं.


परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
10 दिनों से लापता बच्चे को तलाश कर रहे परिजनों को नवागढ़ पुलिस से अब तक कोई उचित सहायता नहीं मिल पायी है, आज दिनांक 13-11-25 को परिजनों द्वारा एसपी विजय कुमार पांडेय को ज्ञापान सौंप कर बच्चे जल्द तलाश करने की अपील की गयी है.

पगडंडी खबर की अपील
नवागढ़ कोटिया का रहने वाला निखिल सांडे मात्र 13 साल का मासूम बच्चा है, माता पिता दिहाड़ी मजदूर हैं निखिल अपने मां बाप का एकलौत पुत्र संतान है, जो पिछले 10 दिनों से लापता, बच्चा घर से अपनी रेंजर सायकल में निकला है और 500 रुपये नगद रखा हुआ था. पुलिस और परिजन उसे खोजने के लिए अपना प्रयास कर रहे हैं लेकिन आपको भी कहीं अगर निखिल दिखाई दे तो फिर जल्द से जल्द पुलिस को सूचना दें या फिर 9669862286, 9307036856,8817838484, 7869253878 पर कॉल करके बच्चें को वापस घर लाने में सहायता प्रदान करें.

भीम रेजिमेंट छग. के पदाधिकारियों ने परिजनों के साथ एसपी से की मुलाकात
सुरेन्द्र रत्नाकर (प्रदेश अध्यक्ष भीम रेजिमेंट युवा प्रकोष्ठ) लकेश्वर प्रसाद (जिला प्रभारी भीम रेजिमेंट) ओम प्रकाश (जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा, भीम रेजिमेंट) जश्वेंद्र खुंटे (जिला अध्यक्ष कार्य. भीम रेजिमेंट), सुरज खरे ब्लॉक अध्यक्ष नवागढ़, सनी सुर्यवंशी ( महामंत्री, भीम रेजिमेंट) विजय महंत संभाग महासचिव (यूवा प्रकोष्ठ) भीम रेजिमेंट सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर बच्चे को जल्द खोजने की अपील की.

ये भी पढ़ें: कोरबा: जिले में PPIUCD घोटाला, अधिकारी जवाबदेही से कन्नी काट रहे हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *