CG: सहायक शिक्षक भर्ती पर घमासान: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के खिलाफ CM हेल्पलाइन 1076 में शिकायत

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की है।अभ्यर्थियों का आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भर्ती प्रक्रिया को अचानक रोक दिया गया है और डी.एड. प्रशिक्षित उम्मीदवारों को अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं।हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज नहीं हुई
जानकारी के अनुसार, जब अभ्यर्थी CM हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो हेल्पलाइन कर्मी ने बताया कि इस विषय की अलग श्रेणी फिलहाल पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती। कर्मी ने यह भी कहा कि केवल नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी जॉइनिंग नहीं देने की स्थिति में ही शिकायत की जा सकती है।विभाग की टालमटोल रवैया
अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया रोकने का साफ कारण विभाग की ओर से नहीं बताया जा रहा है। अधिकारी लगातार टालमटोल का रवैया अपनाए हुए हैं और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।इस पूरे मामले में CM हेल्पलाइन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हेल्पलाइन कर्मी और शिकायतकर्ता के बीच चर्चा साफ सुनाई दे रही है।अभ्यर्थी अब जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:खोखरा जेल में नाबालिग दुष्कर्म आरोपी ने बाथरूम में लगाई फांसी, एक दिन पहले हुआ था गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *